पुरूकुल में स्थानीय महिलाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
देहरादून
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने पुरूकुल में निवास कर रही स्थानीय महिलाओं के साथ रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार बड़ी सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है, जिसे राखी का त्यौहार भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाई से अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्यौहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के पाताल लोक चले जाने से माता लक्ष्मी और सभी देवता बहुत चिंतित हुए। इस अवसर पर मधु जैन, राजकुमार तिवारी, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

