dehradunUTTARAKHAND

महानगर महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में महिलाएं बड़े जोश, उमंग, ऊर्जा और उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा अपनी पूरी टीम के साथ घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रही है, वहीं जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को दुनिया सम्मान और आशा भरी नजरों से देख रही है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। यह तिरंगा यात्रा बद्रीश कॉलोनी शिव मंदिर से अबीवाला गुरुद्वारा तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।