सिडकुल क्षेत्र से चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने शनिवार की रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने दो आलानकब के साथ औजार बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को आईटीआई कॉलेज के पास रोशनाबाद से चार संदिग्धों को अपनी मौजूदगी छुपाते हुए देखा गया। जोकि पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस टीम को उनपर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूर पर दबोच लिया। पुलिस टीम ने संदिग्धों के पास से दो आलानकब, एक छेनी, दो हथोड़े, दो पेंचकस, दो प्लास आदि बरामद किये। जिनको पकड़ कर थाने लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गौरव पुत्र सुनील कुमार निवासी बहादरपुर शरफुद्वीन हुसैन मण्डावर बिजनौर यूपी, अजय पुत्र भोपाल निवासी मण्डावर बिजनौर, मोनू कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी पहाड़ मुनिलक कांठ मुरादाबाद और अर्जुन पुत्र राजेन्द्र निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे कि पकड़े गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

