CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

सट्टा खाईबाड़ समेत चार शराब तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से एक सट्टा खाईबाड़ व तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी और शराब तस्करों से भारी मात्र में कच्ची व देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में बीती देर शाम गश्त पर थी। इसी दौरान प्राथमिक स्कूल नम्बर-01 तिराह रावली महदूद के पास सार्वजनिक स्थल पर सट्टा लगवाते एक सट्टा खाईबाड़ को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 1850 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जगमोहन उर्फ नानू पुत्र रामचन्द्र निवासी रावली महदूद सिडकुल बताया है। वहीं गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रें से तीन शराब तस्करों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सोनी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रावली महदूद सिडकुल के पास से 42 पव्वे देशी शराब, राघव पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गुप्ता की चक्की मौ. नई बस्ती बिजनौर हाल महादेवपुरम सिडकुल और चन्दूपाल पुत्र तेजराम निवासी रहपुरा जागीर रबड़ फैक्ट्री बरेली यूपी हाल बैरियर के पास धीरवाली ज्वालपुर से चार-चार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।