छह अवैध कारोबारियों पर 110 जी की कार्रवाई
हरिद्वार
शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र के आधा दर्जन शराब तस्करों समेत सट्टा खाईबाड़ के खिलाफ पुलिस एक्ट 110 जी के तहत कार्यवाही की गयी है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध कारोबारियों पर अंकुश लागाने के लिए पुलिस एक्शन ले रही है। जिसके सम्बंध में पुलिस ने आधा दर्जन सट्टा खाईबाड़ समेत शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस एक्ट 110 जर के तहत कार्यवाही की गयी है। जिनमें सोनी पुत्र महेन्द्र निवासी पंचायती घर के पास रावली महदूद सिडकुल, प्रदीप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी जय सिंह कॉलोनी बरौंदा करनाल हरियाणा हाल रामनगर कॉलोनी सिडकुल, सौरभ रस्तौगी पुत्र मुकेश रस्तौगी निवासी मौ. गडईया किला बरेली हाल रावली महदूद सिडकुल, सिंकदर उर्फ श्यामकरण पुत्र संतराम निवासी रावली महदूद सिडकुल, आकाश मिश्रा पुत्र कन्हैया लाल निवासी गोला गोकरणनाथ खीरी लखीमपुर खीरी यूपी हाल रावली महदूद सिडकुल और सोनी कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बहेड़ा झीझाणा शामली यूपी शामिल हैं।

