ज्वालापुर से एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सूचना के आधार पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लोधामण्डी में एक युवक स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 06 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज पुत्र सुभाष कुमार निवासी मौ. लोधामण्डी ज्वालापुर बताया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमें एनडीपीएस में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसके मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

