शहर व्यापार मण्डल के चुनाव 30 सितम्बर को होंगेः संजीव
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल की चुनाव संचालन समिति ने हरिद्वार शहर व्यापार मण्डल में ओपन चुनाव को ले कर कार्यक्रम जारी किया। चुनाव अधिकारी सुदिश शोतरिय ने बताया कि नामांकन 20 व 21 सितम्बर को, नामांकन जाँच 22 सितम्बर को व चिह्न आवंटन 23 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्री चेतन ज्योति आश्रम सुखी नदी हरिद्वार मे होगा। साथ ही 30 सितम्बर को चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक व गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से श्री चेतन ज्योति आश्रम मे ही होगी। साथ ही कुलदीप सक्सेना युवा प्रदेश अध्यक्ष (हल्द्वानी), प्रेम कुमार प्रदेश मंत्री (कोटद्वार), प्रदूमन अग्रवाल जिला अध्यक्ष (रूडकी) व मनोज वर्मा शहर अध्यक्ष (लक्सर) को चुनाव परिवेक्षक बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान मे व्यापारियो के मिल रहे अपर समर्थन से चुनाव को एक नई ताकत मिल रही है। व्यापारी इस बात को ले कर उत्साहित है कि व्यापार मण्डल के इतिहास में पहली बार प्रत्येक व्यापारी मतदान करने जा रहा है। व्यापार मण्डल का गठन बंद कमरे से निकालकर व्यापारी की सहमति से भागीदारी से होने जा रहा है। व्यापारी खुद अपना नेता चुनेंगे ना की थोपा हुआ और कोई भी व्यापारी चुनाव लड़ने के लिए भी स्वतंत्र है। कहा कि हमारे व्यापार मण्डल का मकसद है कि व्यापारी को उसका हक मिले और व्यापार मण्डल नेताओ के दरबार मे नाचने वाली नचनिया बन कर ना रह जाए। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व महानगर अध्यक्ष सर्वेश् वरमूर्ति भट्ट ने कहा कि अब व्यापारी इस चुनाव से जाग गया है व्यापारी अपना हक पा कर पूरा खुश है। प्रदेश व्यापार मण्डल अपने किए वादे पर खरा उतारने के लिए प्रयास कर रहा है और व्यापारियो का मिल रहा अपार समर्थन हमारी ताकत बनता जा रहा है। चुनाव संचालन समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाल व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि व्यापारी की पहली खुशी इस बात की है कि पहली बार उसके वोट से उनके नेता चुने जाएंगे और दूसरा उत्साह ये है की चुनाव ओपन है और कोई भी लड़ सकता है। प्रदेश व्यापार मण्डल अपने ओपन चुनाव के किए वादे को पूरा करा कर ही दम लेगा। बैठक में मुख्य रूप से रिंकी अरोरा, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, विशाल, सोनाल गर्ग, संजय पाल, चंद्रशेखर गोस्वामी व प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

