CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

65 पुड़िया गांजे के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से एक नशे के तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 65 पुड़िया गांजे की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान क्षेत्र से सूचना पर एक नशे के सौदागर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 65 पुड़िया गांजे के साथ दबोचा है। जिसको पुलिस पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चक्की वाली गली लाल मन्दिर ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।