HARIDWARUTTARAKHAND

सिडकुल पुलिस ने किये चार अपराधी गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चार अपराधियों के दबोचा है। जिनमें सट्टा खाईबाड़, शराब तस्कर, तमंचा समेत युवक और स्मैक तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक सट्टा खाईबाड़ को गणेश धर्मकांटा रावली महदूद से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 1550 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार ऊर्फ काली पुत्र ओमपाल सिंह निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। वहीं पुलिस ने 315 बोर के तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को काला गेट शिवम बिराह कॉलोनी रोशनाबाद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आशु अली पुत्र सईद निवासी मस्जिद के पास रोशनाबाद सिडकुल बताया है। पुलिस की एक टीम ने एक शराब तस्कर को एल्पस कॉलोनी हेतमपुर रोशनाबाद सिडकुल से 05 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा है। पूछताछ के दौरान अपना नाम बरिंदा पुत्र कुरड़ी राम निवासी हेतमपुर सिडकुल बताया है। दूसरी ओर पुलिस ने गश्त के दौरान काला गेट शिवम बिराह कॉलोनी रोशनाबाद से एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 3-80 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम संजू पुत्र सुलेखचंद निवासी पंचायत घर के सामने गली रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।