CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

रानीपुर क्षेत्र से दो नशे के सौदागर गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बीती देर शाम सूचना पर नशे के दो सौदागरों को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक और गांजा व चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर दो नशे के सौदागरों को दबोचा है। जिनमें एक नशे के सौदागर को पथरी पावर हाउस के पास सिंबल तिराहे पर पान-बीड़ी के खोखे की आड़ में चरस व गांजे का कारोबार करते दबोचा है। जिसके पर से पुलिस ने 61.5 ग्राम स्मैक और 11 पुडिया गांजे की बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शिवम पुत्र अशोक कुमार निवासी रांगड़वाला थाना कलियर शरीफ हरिद्वार बताया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गश्त के दौरान ही एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 5.15 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तस्लीम पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी गढ़मीरपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों नशे के सौदागरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।