CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार दबोचे

हरिद्वार

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने विपिन कुमार निवासी रावली महदूद को सट्टे की खाईबाड़ी, आशु अली निवासी रोशनाबाद मस्जिद के पास को तमंचे व कारतूस, बरिन्दा निवासी हेत्तमपुर को पांच लीटर कच्ची शराब एवं संजू निवासी रावली महदूद को 3.80 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है।