HARIDWARUTTARAKHAND

श्यामपुर में तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार

श्यामपुर पुलिस ने सोमवार की रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस की बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गश्ती दल को क्षेत्र में एक संदिग्ध नजर आया, जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र अनोखे लाल निवासी सुंदर नगरी झिलमिल पूर्वी दिल्ली बताया है। लेकिन आरोपी ने क्षेत्र में तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।