HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

कनखल क्षेत्र से सट्टा खाईबाड़ गिरफ्तार

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा खाईबाड़ को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर बैरागी कैम्प में बिजली घर के पास से एक सट्टा खाईबाड़ को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व 965 रूपये बरामद किये हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शंकर पुत्र स्व. रणपाल निवासी चंद्रपुरी खुर्द खानपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।