CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

पत्नी को पीटने वाला पति गिरफ्तार

हरिद्वार

शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को लोगों की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद नगर मजिस्टेªट के समक्ष पेश किया गया। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशेड़ी पति को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नशेड़ी पुलिस के सामने ही पत्नी के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट करने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी को दबोच कर थाने लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नितिन शर्मा पुत्र स्व. शुभम शर्मा निवासी राज विहार कॉलोनी जगजीतपुर कनखल बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में चालान करते हुए उसको नगर मजिस्टेªट के समक्ष पेश किया गया।