शहर व्यापार मण्डल चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू
हरिद्वार
शहर व्यापार मण्डल के चुनाव 30 सितम्बर को निर्धारित होने के देखते हुए नामांकन प्रक्रिया चेतन ज्योति आश्रम में शुरू हो गयी। चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतरीय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण शर्मा (हरकी पैड़ी), चन्द्रशेखर गोस्वामी (भीमगोड़ा) व विपिन राणा(पुराना रानीपुर मोड़), महामंत्री पद के लिए विमल सक्सेना (हरकी पैड़ी), मनीष चौटाला (भीमगोड़ा)व प्रशांत सिंघल (पुराना रानीपुर मोड़) व कोषाध्यक्ष पद के लिए विशाल गुलाटी (पुराना रानीपुर मोड़) व पुष्पेंद्र गुप्ता (पुराना रानीपुर मोड़)ने नामांकन पत्र लिया। तीन चुनाव परिवेक्षक सुनील प्रजापति, पंकज सन्नी, अशोक गिरी व शिव नारायण वर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने व्यापारी व व्यापार मण्डल को निजी फैक्ट्री व राजनीति स्वार्थ साधने का माध्यम बनाया हुआ था आज उसका अंत होने जा रहा है तानाशाही व राजशाही का के अंत की आज शुरूवात हो गई है, आज हमारे व्यापारियों से किए ओपन चुनाव के वादे को पूरा होने की शुरूवात हो गई है। हमने व्यापारियों को कहा था कि हम व्यापारियों का नेता बंद कमरे वाला नहीं बल्कि उनके ही मत से चुना हुआ होगा और आज अपने वचन को हम पूरा करने जा रहे है। कहा कि सभी पुराने कुर्सी पर जमे हुए लोगों ने दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का दबाव बनाया पर फिर भी व्यापारी खुल कर सामने आए हैं और ये व्यापारी महापर्व पहली बार व्यापारी को देखने को मिला है, सब इस महायज्ञ में आहुति डाल रहे हैं। व्यापारी अब आजादी की और बढ़ रहा है स्वयं भू नेताओ की गुलामी को तोड़ते हुए आज व्यापारियो ने अपना पहला कदम उठाया है और आखिरी किल तीस सितम्बर को ठोक दी जाएगी साथ ही हम सभी गुटों का भी आह्नान कर रहे हैं कि वो भी चाहे तो आकर चुनाव लड़ या लड़ा सकते हैं हमारी और से आजादी है। इस अवसर पर सह चुनाव अधिकारी राजेन्द्र चौटाला, सह चुनाव अधिकारी मयंकमूर्ति भट्ट, सह चुनाव अधिकारी एड. सागर कुमार, सदस्यता प्रमुख सुमित अरोरा, सह सदस्यता प्रमुख हरविंदर सिंह, सह सदस्यता प्रमुख संजय पाल, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, महामंत्री दीपक गोनियाल व विशाल गुलाटी आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

