दुर्भाग्य है हम शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना सकेः नरेश शर्मा
हरिद्वार
उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए संघर्ष के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा मुजफ्रफरनगर पहुंचकर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराते हुए नेताओं ने कहा कि यह हम सब का दुर्भाग्य ही है कि 22 साल बीतने के बाद भी हम राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना सके। पार्टी के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट, डॉक्टर आरके रतूडी और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा आदि नेताओं के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर तिराहा पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन अनेकों बलिदान लंबे संघर्ष और कडी मेहनत के बाद हुआ, लेकिन राज्य गठन के बाद से ही ऐसी ताकतें यहां लगातार सत्ता में रहे जिन्होंने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बनाकर इसे माफियाओं के हाथ में सौंप दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ठीक ऐसे ही उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए संघर्ष करेगी जैसा राज्य चाहने की परिकल्पना हमारी रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह की घटनाएं उत्तराखंड में सामने आ रही हैं उन्हें देखकर सिर शर्म से झुक जाता है हमारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और नौकरियां नेता खा गए हमें अंकिता हत्याकांड जैसा हिला देने वाला वाकया देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि शांति और अहिंसा के जिस पर्व के दिन हमने रामपुर तिराहा जैसा कांड देखा था आज फिर हमें ऐसे ही दौर से गुजरना पडघ् रहा है और उत्तराखंड की बेटी अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश के बंद जैसा आयोजन करना पड रहा है, क्या ऐसा ही उत्तराखंड बनाने की हमारी परिकल्पना थी। उन्होंने कहा कि सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सोचना चाहिए। आम आदमी पार्टी इस दिशा में लगातार प्रयास करेंगी। इस दौरान नरेश प्रिंस, नवनीत राठी, विकास शर्मा समेत बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

