HARIDWARUTTARAKHAND

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

हरिद्वार

कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय हरिद्वार पर गोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गयी। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डा. संजय पालीवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर हमें शहर ही नहीं गांव में भी जाकर देखना है कि वहां की स्थिति आज आजादी के 76 वर्ष बाद कैसी है। हमें उनके साथ खडा होना है उनको यदि हमने आगे नहीं बढया तो भारत पिछड जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं को सम्मान दिया है और देती रहेगी। हमारे मुस्लिम भाइयों ने हमेशा कांग्रेस का झंडा हमेशा ऊंचा रखा है। उन्होंने कभी भी फिरकापरस्त ताकतों का साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों का सम्मान किया है आगे भी करती रहेगी। ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि इस सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। एक वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम में भेल सयोंजक आशोक उपाध्याय, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, आकाश बिरला, प्रदेश शुभम जोशी, दिनेश पुंडीर, हरद्वारी लाल, कमल रोहैला,ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रकुमार गौड, सुनील कुमार, राजेंद्र श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, अमित नौटियाल, बीके सिन्हा, अमन राठौर, राजेन्द्र कुमार, बालिस्टर सिंह आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।