HARIDWARUTTARAKHAND

गांधी जी के सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिकः बृजेश

हरिद्वार

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी व उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘भारत रत्न’’ स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयन्ती पर उनके चित्रें पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन-दर्शन, देश को आजाद कराने में उनका योगदान, स्वदेशी आन्दोलन, डांडी यात्र, भारत छोड़ो आन्दोलन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गया, सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन, हरिद्वार की अध्यापिका-सुश्री वन्दना शर्मा एवं छात्रओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों-रघुपति राघव राजा राम——, दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल—- आदि कर्णप्रिय भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रओं को इस अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किये गए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन पुष्कर सिंह टोलिया, नवल किशोर शर्मा, वीरेंद्र दत्त शर्मा व उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आगन्तुकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’ स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।