सर्व विकास पार्टी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार
सर्व विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्त्ताओं ने राज्य के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और शहीदों के आदर्श का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि जिस प्रकार का उत्तराखंड बनाने के लिए हमारे शहीदों ने बलिदान दिया था, आज 22 वर्षों बाद भी उनके सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया। बढती महंगाई, भर्ती घोटाला बेटियों पर अत्याचार आदि आज की वर्तमान सरकार भी लीपापोती का कार्य कर जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं कर रही। सर्व विकास पार्टी के साथ जोडकर राज्य शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। राष्ट्रीय महासचिव सुनील नैनवाल ने कहा कि 22 साल उत्तराखंड को बने हुए हो गए हैं पर अभी तक उत्तराखंड शहीदों को न्याय नहीं मिला। जिन्होंने कि हमें यह अलग प्रदेश दिलाया और वर्तमान उत्तराखंड की सरकार हमारी बेटियों को सुरक्षा देने में भी किल साबित हो रही है और जो कानून व्यवस्था है उसकी खुलेआम धज्जियां उडाई जा रही है हम जनता से यह अपील करते हैं कि वह जागे और ऐसी सरकार जो हमें सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है या हमारे हित के बारे में नहीं सोच पा रही है उसका बहिष्कार किया जाए और एक नया उत्तराखंड बनाने में सभी लोग साथ चल कर चलें। आप सभी लोग सर्व विकास पार्टी के साथ जुडकर एक नए उत्तराखंड को बनाने में अपना अहम योगदान दें। इस मौके पर गौरव गुजर्र, रविंद्र चौधरी, विशाल धीमन, राकेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, नेहा, रुपाली आदि मौजूद रहे।

