महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो से मानवता का कल्याण संभवः नरेश
हरिद्वार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि महर्षि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों का अनुसरण करके ही मानवता का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जनमानस को आपसी सौहार्द की राह दिखाई, उनके आदर्शों का अनुसरण करते ही हम एक दूसरे को भाईचारे की डोर से बांध सकते हैं। रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के मौके पर ज्वालापुर स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को महर्षि वाल्मीकि की जयंती की बधाई देते हुए कामना की कि समाज में आपसी वैमनस्य खत्म हो और भाईचारा बड़े सभी लोगों से उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आहवान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि बस्ती पुल जटवाड़ा ज्वालापुर स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे और वहां महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। जिस तरह से महर्षि वाल्मीकि ने मानवता के कल्याण के लिए काम किया अपने आप में मिसाल है। माता सीता और उनके बच्चों को संरक्षण देकर महेश जी वाल्मीकि ने बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया था जो जन्म जन्मांतर तक सभी के लिए प्रेरणादायक बने रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि सर्व समाज के महापुरुष थे हम सभी को उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश लोहाट, प्रमोद गंगोलिया, सुरेंद्र बिरला, सागर तेश्वर, रोहन बिरला, प्रदीप, अंकित आदि मौजूद रहे।

