HARIDWARUTTARAKHAND

पत्नी ने हिस्ट्रीशीटर की ली जमकर क्लास, नशेड़ी युवती ने किया हंगामा

हरिद्वार

दिल्ली की एक युवती से हिस्ट्रीशीटर कोे दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कई माह तक दोनों के बीच चले प्रेम प्रंसग का हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को पता चलने पर एक झटके में ही फुर्र हो गया। बताया जा रहा है कि नशेड़ी युवती ने कोतवाली नगर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा जारी रखा। जिस पर पुलिस नशेड़ी युवती को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चलान कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती दो बच्चों की मां है और उसका फ्रैंड सर्कल काफी बड़ा है। जिस कारण पति ने भी युवती से नाता तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे में धुत एक युवती ने कोतवाली नगर क्षेत्र में रात हरकी पैड़ी क्षेत्र में जमकर हंगामा काटा। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को लेकर हंगामा जारी रखा। जिस पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने पर नशेड़ी युवती को हिरासत में ले लिया। जिसको कोतवाली लाकर उससे जानकारी लेकर उसके पति को पुलिस ने फोन कर मामले से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि पति ने युवती से अपने सम्बंध रखने से इंकार कर दिया। पति ने ही पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए हरिद्वार आने से इंकार कर दिया। नशेड़ी युवती केे हंगामे को देखते हुए उसके खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया। दिल्ली निवासी युवती के मुताबिक पांच माह पूर्व उसकी दोस्ती गुडगांव में हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। जोकि उसको हरिद्वार ले आया, जिसने उसको कनखल थाना क्षेत्र स्थित जगजीतपुर क्षेत्र में रखा। उसके बाद युवक उसको हरिपुर कला ले आया और वहां पर किराये पर फ्लैट लेकर रखा। इसी दौरान युवक के मोबाइल पर उसका मोबाइल नम्बर पर एक महिला ने उसके फोन कर युवक के सम्बंध में जानकारी चाही, तो उसने सामन्य तौर पर अपने प्रेम प्रंसग की जानकारी दे डाली। लेकिन वह युवक की पत्नी निकली। जिसको लेकर युवक के पत्नी ने अपने पति की जमकर क्लास ली। जिस पर युवक ने युवती को वहां से निकाल दिया। जिसके बाद युवती दिल्ली वापस चली गयी। बताया जा रहा है कि जब वह अपने कुछ दोस्तो के साथ हरिद्वार पहुंची और पुराने दोस्त के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवती की पुरूष दोस्तों की लम्बी चौड़ी लिस्ट है। पुलिस को युवती की एक वीडियो भी मिली हैं जिसमें युवती नशे में धुत होकर सिरगेट से धुंआ उड़ाते और दोस्तों की चलती कार के बोनट पर बैठ कर गाली गलोच करते नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक शराब का बड़ा तस्कर और कोतवाली नगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी पत्नी को आबकारी विभाग ने कुछ दिन पूर्व भारी मात्रा में शराब के साथ दबोचा था। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि एक नशेड़ी युवती को क्षेत्र से हंगामा करते हुए पकड़ा है। जिसके सम्बंध में उसके पति से सम्पर्क कर जानकारी दी गयी। जिसने युवती को ले जाने से इंकार कर दिया और पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े किये हैं। जब उसके परिजनों से सम्पर्क साधा गया तो परिजनों कोई सम्बंध न होने की बात कहते ही पल्ला झाड़ लिया। युवती के दो बच्चे भी हैं जोकि उसके पति के पास है। युवती का शांतिभंग में चालान किया गया है। जिसको नारी निकेतन भेजने की प्रक्रिया अमल में लायी जाएगी।