सीएम धामी ने किया पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत
हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री माया देवी मन्दिर एवं आनन्द भैरव मन्दिर में विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अनेक धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए रवाना होगी। इस पुनीत अवसर पर अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महन्त हरिगिरि महाराज, जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंन्त प्रेम गिरि, निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी, सुमेरू पीठ के शंकराचार्य नरेन्द्र गिरि महाराज, महन्त केदारपुरी, महन्त महेश पुरी, महन्त शैलेन्द्र गिरि, महन्त सुरेशानन्द पूजारी, पशुपति गिरि, वशिष्ठ गिरि पूजारी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सहित अधिकारीगण, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित सूरत गिरि बंगले में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान एवं वेदस्थली शोध संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द महाराज, ललितानन्द गिरि महाराज, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आदि मौजूद रहे। वहीं कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्होंने जगतगुरू आश्रम में स्वामी ब्रह्मलीन प्रकाशानन्द महाराज को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

