डीएम ने ली हरिद्वार महोत्सव को लेकर बैठक
हरिद्वार
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आगामी 05 से 10 दिसम्बर,2022 तक आयोजित होने वाले प्रस्तावित हरिद्वार महोत्सव-2022 के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में हरिद्वार महोत्सव के दौरान किस विभाग की क्या जिम्मेदारी रहेगी, के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के साथ ही हरिद्वार महोत्सव के आयोजन में जो अनुमानित बजट है, उसकी व्यवस्था हमें कैसे करनी है, के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्वप्रथम हरिद्वार महोत्सव के आयोजन के लिये गठित होने वाली विभिन्न समितियों का तीन दिन के भीतर गठन कर लिया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि प्रस्तावित हरिद्वार महोत्सव स्थल ट्टषिकुल मैदान में मंच एवं स्टालों के निर्माण तथा पूरे क्षेत्र की लाइटिंग व्यवस्था आदि में कितना अनुमानित खर्च आयेगा, के सम्बन्ध में भी दो दिन के भीतर रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें तथा हरिद्वार महोत्सव के नाम से एक वाट्सएप ग्रुप भी बना लिया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुये हरिद्वार महोत्सव के आयोजन में जुट जायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा ,एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, आरएम सिडकुल गिरधर रावत, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराणी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के-के गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, एई एचआरडीए पंकज पाठक, डीएयूडी राजीव कुमार वर्मा, उद्योग से दीपक चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

