CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टंकी नम्बर 04 मायापुर हरिद्वार से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने उसके पास से एक चाकू बरामद किया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर मायापुर चौकी लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गौरव उर्फ काला पुत्र स्व- सोनू निवासी टंकी नम्बर 04 मायापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।