HARIDWARUTTARAKHAND

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः संजीव

हरिद्वार

प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक चेतन ज्योति आश्रम में आहूत की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो व्यापार मण्डल आंदोलन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही से पूर्व प्रशासन को व्यापारियों के साथ बैठक करनी चाहिए और दोनो पक्षो के आपस में विचार साझा होने चाहिए। हम सभी व्यापारी भी अतिक्रमण के खिलाफ है और अतिक्रमण का मापदंड क्या होगा और कहा कहा कैसे होगा इस पर चर्चा होनी चाहिए साथ ही अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी का शोषण भी नहीं होना चाहिए। हम व्यापार मण्डल की ओर से सभी व्यापारियो का आहवान करते है कि यदि आपने कोई अतिक्रमण किया है तो उसको तत्काल हटा ले और प्रशासन भी व्यापारी के खिलाफ एक दम कोई कार्यवाही ना करे। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा की हर बार अतिक्रमण अभियान से पहले व्यापारियों के साथ बैठक की जाती थी, अब तो प्रशासन बस जेसीबी ले कर निकल पड़ता है जैसे व्यापारी नहीं चोर है। व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ है, हमारे साथ इस प्रकार का व्यवहार करना उचित नहीं है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि हमारा व्यापार मण्डल खुद अतिक्रमण के खिलाफ है यदि प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्यवाही करनी भी है तो दीपावली के बाद ओर पहले बैठक बुलानी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक राजेंद्र चोटाला, मयंकमूर्ति भट्ट, शहर महामंत्री अनुज गुप्ता, युवा अध्यक महानगर संजय पाल व रिकी अरोरा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।