ब्रह्म्रपुरी क्षेत्र से दो जेब कतरे गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर जेब काटने की योजना बनाते दो जेब कतरो को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची और उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस आज सुबह क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ब्रहा्रपुरी मन्सा देवी रोड टैम्पो स्टैण्ड पर दो संदिग्ध देखे गये है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने उनके पास से एक-एक ब्लेड कटर बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम वरुण कल्याण ऊर्फ बौनी पुत्र सोनू कल्याण निवासी विल्केश्वर रोड बाल्मीकि बस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार और करन ऊर्फ जय पुत्र रिशु खण्डोजा निवासी नियर बिष्णु गार्डन थाना कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

