HARIDWARUTTARAKHAND

अभातीपु महासभा ने लगाया हठधार्मिता का आरोप

हरिद्वार,

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने सिंचाई विभाग के द्वारा अनुबंध का उल्लंघन करने के कारण सपा के नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की अस्थियों का विसर्जन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर तय एक हजार क्यूसेक गंगाजल को ना छोड़ना ब्रिटिश समय फिर स्वाधीनता के बाद भी ये करार चलता रहा था, बीच में जब गंगाजल को रोका गया तो महासभा की मांग पर आदित्य नाथ ने इसे चालू करवाया था। वशिष्ठ ने दुख जताया। यूपी सिंचाई विभाग की हठधर्मिता के कारण आज राष्ट्रीय नेता की अस्थियों का अस्थि विसर्जन नई परंपरा में चंडी घाट के नमामि गंगे घाट पर करवा धार्मिक परंपरा एवं नेता के अस्तित्व का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर जल ना होने से विश्व से आने वाले यात्रियों की धार्मिक भावनाए आहत हुई हैं। जिसकी महासभा निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से गंगाजल के करार को पूरा करने की मांग करती है।