CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

आपस में झगड़ते चार युवक गिरफ्तार

हरिद्वार

किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। जिनको नगर मजिस्टेªट के समझ पेश किया गया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लड़के सार्वजनिक स्थान में झगड़ रहे है। जिनको समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं माने। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ते चारों युवकों को समझाने का प्रयास किया। मगर युवक पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में झगड़ना जारी रखा। जिस पर पुलिस ने चारों युवकों को दबोच लिया और उनको कोतवली लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नसीम पुत्र जान मोहम्मद, वसीम पुत्र नसीम, सइम पुत्र नसीम निवासीगण मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर और जीवन पुत्र धनीराम निवासी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर लिया।