आम व्यापारी की पहली पसन्द बन गया है प्रदेश व्यापार मण्डलः संजीव
हरिद्वार
प्रदेश व्यापार मण्डल के हरिद्वार शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श कर शहर कार्य कारिणी की घोषण की गयी। जिसमें शहर अध्यक्ष प्रीवन शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष सोरभ अरोर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जोशी, राहुल चौहान, चंद्रमोहन सचदेव, पुनीत त्रिपाठी, सतेंद्र बिष्ट व दीपक अत्रि, मंत्री जगमोहन वर्मा, मनीष जैन, शिवकुमार राजपूत, संजय गुप्ता, सोरभ ठाकुर व रजत त्रिपाठी व धर्मेंद्र पाठक, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह व सह मीडिया प्रभारी वेदांत उपाध्याय व सदस्य कार्यकारिणी शानू गिरी व सन्नी मल्होत्र को बनाया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार कर गढ़वाल मण्डल आइटी प्रभारी शरत शर्मा को बनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल आज आम व्यापारी की पसन्द बन गया है और लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला व व्यापारी की पीड़ा को आवाज देने वाला एक मात्र संगठन बन कर उभरा है और पूरे प्रदेश मे अपनी जड़े जमाने मे सफल हुआ है, आज व्यापारी खुद आगे बढ़कर संगठन के साथ चलना चाहता है। कहा कि अब जल्दी ही शिवालिक नगर कनखल व रुड़की सहित अन्य स्थानो व युवा विंग की घोषणा की जाएगी और अब व्यापारी हितों को लेकर सरकार से वार्ता की जाएगी। प्रदेश की समस्याओं को राज्य के मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुमित अरोर व प्रदेश उपाध्यक राजेन्द्र चोटाल ने कहा कि आज प्रदेश व्यापार मण्डल वो सागर बन गया है। जिसमें हर छोटी नदी रूपी व्यापार मण्डल समा रहे हैं और व्यापारी की आवाज आज अगर कोई उठा रहा है तो वह प्रदेश व्यापार मण्डल है। उन्होंने कहा कि अब अन्य जगह भी जल्दी ही घोषण की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महामंत्री विमल सक्सेना ने कहा कि अब हरिद्वार के व्यापारी की पीड़ा को हमारी पूरी टीम मिलकर उठाएगी और यदि आंदोलन भी करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल, युवा महानगर अध्यक्ष संजय पाल रिकी अरोर आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

