Uttrapradesh

किसी भी चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण  :- विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल
प्रदेश अध्यक्ष बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत भोपाल उत्तर विधानसभा के बूथ 215- 216 पर पहुँचे
पन्ना प्रमुखों और बूथ समिति को बताएं 20 करणीय काम
भोपाल 27 जनवरी (आरएनएस)। किसी भी चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। हमारे देश के गृहमंत्री  अमित शाह भी अहमदाबाद की एक विधानसभा में पन्ना प्रमुख है। इस बात से आप लोग समझ सकते है की पन्ना प्रमुख की महत्वता कितनी अधिक है। आपके परिश्रम के बल पर ही सरकारें बनती है। आप संगठन की आत्मा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही कार्यकर्ता आधारित एकमात्र दल है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को भोपाल की उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 215 एवं 216 की बूथ समिति एवं पन्ना समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष  सुमित पचौरी ने बूथ समिति सदस्यों का भौतिक सत्यापन कर संगठन एप्प पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाएं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत भोपाल की उत्तर विधानसभा के वीर सावरकर मंडल के प्रवास पर थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बूथ क्रमांक 215 और 216 की बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बूथ पर होने वाले 20 करणीय कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए बूथ की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी ली। जिसके पश्चात श्री शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया।

बूथ कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत

प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर आज देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बलिदान है। पर्दे के पीछे रहकर विचारधारा के लिए बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत है। आज पंच से प्रधानमंत्री तक ऐसा कोई पद नही है जहां भाजपा नही है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा नेतृत्व गरीब घर से निकला है। जिस पार्टी में एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री है। एक गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। बूथ पर काम करने वाला बूथ अध्यक्ष भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का गृहमंत्री बन सकता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद पर पहुँचना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व उभरेगा।

प्रत्येक बूथ पर 51त्न वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे :- पचौरी
जिला अध्यक्ष  सुमित पचौरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के तहत जिले के सभी बूथों को हमारे सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी हर बूथ को सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए संकल्पित हैं। श्री पचौरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को  पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम प्रत्येक बूथ पर 51त्न वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता स्व.भानपुर के निवास पहुँचकर परिजनों से की भेंट
बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ अध्यक्ष   राहुल कुशवाहा के साथ उनके निवास पर भोजन किया। यहां से श्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय  बाबूलाल भानपुर के निवास पहुँचकर उनके परिजनों से भेंट की। यहां से श्री शर्मा मंडल के महामंत्री  जगमोहन सिंह राजपूत, वार्ड संयोजक  चिंटू राणा, पार्टी कार्यकर्ता  कदीर भाई, वरिष्ठ नेता  दिनेश रैकवार, मंडल अध्यक्ष राजेश कनोजिया के निवास पहुंचे और उनके परिवार से सौजन्य भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा जिलाध्यक्ष  पचौरी और पार्टी नेताओं के साथ कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता  केशव लखवानी, ओम प्रकाश साहू एवं जनसंघ के वरिष्ठ नेता  नाथूराम सोनी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान कर आशीर्वाद लिया। बूथ प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  विवेक तिवारी, जिला प्रभारी  महेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी  अभय पंडित,  रविंद्र यति,  किशन सूर्यवंशी,  जगदीश यादव सतीश शर्मा , अश्वनी राय,  भाषित दीक्षित, डॉक्टर योगेंद्र मुखरैया,  राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश कनोजिया, बूथ 215 के अध्यक्ष  राहुल कुमार, बूथ 216 के अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, पन्ना प्रभारी मंडल बूथ विस्तारक प्रभारी  राकेश जोशी ,एवं जिला पदाधिकारी गण उपस्थित थे।