CRIME

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

– अभियुक्तो के कब्जे से 30,200 रुपए, एक मोबाइल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
हमीरपुर 27 जनवरी (आरएनएस)।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि 11 जनवरी 2022 को वादी रचित कुमार पुत्र राजबहादुर फील्ड आफीसर बंधन बैंक कस्बा व थाना राठ जनपद हमीरपुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कि वादी कस्बा राठ से समूह कलेक्शन योजना (ग्रुप लोन योजना) के अन्तर्गत समूह से जुडे व्यक्तियों का ग्राम वसेला से भुगतान लेने के वाद कुल्हैड़ा नहर पुल पार कर टोला रावत जाने वाले कच्चे रास्ते पर वादी का पीछा कर रहे 4 अज्ञात युवक कहासुनी करने लगे तभी एक लडक़े ने वादी की पीठ पर टंगे बैग से बसूल किया हुआ कुल 45400 रुपया नगद और 40 अदद पास बुक, एक टेबलेट सैमसंग कम्पनी, एक मोबाइल और एक मार्को(बायोमेट्रिक डिवाइस) निकाल लिया, बैक की चैन खुली देखने पर पाया कि अभियुक्तगणों द्वारा समान उपरोक्त निकाल लिया है। वो लोग जाने लगे तो वादी के विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट की गई थी। इस सम्बन्ध में तत्काल थाना मझगवां पर मुअसं. 04/22 धारा 382 भा0द0सं0 बनाम 04 नफर अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणो द्वारा नगदी, मोबाइल व टैबलेट निकालकर बैग को रास्ते मे फेकं दिया था। जिसे 13 जनवरी 2022 को बरामद किया जा चुका है। आज थाना मझगवां पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त का सफल अनावरण करते हुये चोरी गए कुल तीस हजार दो सौ रूपये 30200 एक अदद मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 प्रो तथा उक्त घटना में प्रयुक्त की गई चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त दीपक के कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल जिसकी नम्बर प्लेट हटाकर/बदलकर, चेचिस नम्बर को मिटाया गया है। उसकी बरामदगी के सम्बंध में मुअसं. 14/22 धारा 41/411/419/420/467/468 भादसं. किया गया तथा अभियुक्त दीपक के पास नाजायज तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद होने के सम्बंध मे मुअसं. 15/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार हुये अभियुक्तो में दीपक श्रीवास पुत्र मुन्ना, जय कुमार अहिरवार पुत्र दीन, रोहित अहिरवार पुत्र छत्रपाल निवासीगण ग्राम बसवारी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर, रोहित श्रीवास पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम इस्लामपुर थाना चिकासी जनपद हमीरपुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद कुमार राय प्राभारी एसओजी टीम, प्राभारी निरीक्षक मझगवां पंधारी सरोज, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, मुआ. रजत सिंह स्वाट टीम, आ0 अतुल कुमार स्वाट टीम, कमलाकान्त सिंह स्वाट टीम, राजदीप सिंह स्वाट टीम, आरक्षी गणेश भदौरिया, आरक्षी सुरेन्द्र यादव शामिल रहे।

.