दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजा का विशेष महत्व- स्वामी राम भजन वन महाराज
हरिद्वार। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में शिवोपासना संस्थान के संस्थापक एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि दीपावली पर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी ने धन बांटने के लिए कुबेर को प्रबंधक नियुक्त किया। लेकिन कुबेर धन के भंडारी तो बन गए। लेकिन वे धन बांटने में कंजूसी करते थे। भक्तों को कृपा नहीं मिलने से माता लक्ष्मी परेशान हो गयी। उन्होंने अपनी व्यथा भगवान विष्णु को बतायी। भगवान विष्णु ने उन्हें अत्यन्त बुद्धिमान भगवान गणेश की सहायता लेने की सलाह दी। मां लक्ष्मी के आग्रह पर भगवान विष्णु धन वितरण जिम्मेदारी लेने को तैयार हो गए और उन्हें कहा कि वे जिसका भी नाम लें, उस पर कृपा कर देना। मां लक्ष्मी ने भगवान गणेश की बात मानते हुए हां कर दी। गणेश जी ने लोगों के भाग्य में आयी विघ्न रूकावट को दूर कर उनके लिए धनागमन के द्वार खोलने शुरू कर दिए। गणेश की दरियादिली देख उन्हें आशीर्वाद दिया कि जहां नारायण उनके संग ना हों वहां गणेश पुत्रवत् उनके साथ रहेंगे। चूंकि दीपावली कार्तिक अमावस्या को होती है और भगवान विष्णु उस समय योगनिद्रा में होते हैं। वे ग्यारह दिन बाद देव उठनी एकादशी को जागते हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी को पृथ्वी भ्रमण करने आना होता है। इसलिए वे भगवान गणेश को अपने साथ लाती है। इसीलिए दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है।

