भड़काऊ पोस्ट डालने वाले पर मुकदमा दर्ज
रुड़की। दो दिन पहले खानपुर क्षेत्र के किसी युवक ने समुदाय विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डाल दी थी। करीब 10-12 घंटे के बाद पोस्ट पर ढेरों कमेंट आने शुरू हुए, तो घबराए युवक ने इसे अपने एकाउंट से डिलीट कर दिया। मगर इससे पहले पोस्ट वायरल हो चुकी थी। क्षेत्र के लोगों ने गोवर्धनपुर चौकी पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की थी। पुलिस जांच में पता चला कि सबसे पहले यह पोस्ट गोवर्धनपुर के युवक जबर सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली थी। चौकी प्रभारी रुकम सिंह नेगी ने बताया कि जबर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

