HARIDWAR

मातृशक्ति ने पीएम मोदी को भेजी राखी

रूड़की। स्पर्श गंगा टीम मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोली मोली, एप्पण तथा हाथों से बनी स्वदेशी राखियां पोस्ट की। महिलाओं ने प्रधानमंत्री को दीर्घायु रहने तथा स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। शनिवार को स्पर्श गंगा टीम मातृशक्ति की महिलाएं बड़े उत्साह के साथ पोस्ट ऑफिस पहुंची और प्रधानमंत्री को राखी पोस्ट की। महीलाओं ने प्रधानमंत्री के कामों की सराहना की। इस दौरान सावित्री मंगल, हेमा बिष्ट, आशा धसमाना, दमयंती नेगी, पुष्पा बुढ़ाकोटी, प्रभा भट्ट, कमला कंटोला, बसंती, पुष्पा ,अनीता, मीनाक्षी तोमर आदि महिलाएं मौजूद रही।