HARIDWAR

छात्राओं ने ली पांच प्राण की प्रतिज्ञा

रूड़की। एसएसडी पीजी गर्ल्स कॉलेज रुड़की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत माटी को नमन, वीरों को वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं ने रुड़की नगर क्षेत्र के आर्यभूषण मार्ग पर 75 नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.अनुपमा गर्ग ने छात्राओं को पांच प्राण प्रतिज्ञा दिलवाई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना जैन ने बताया कि छात्राओं द्वारा आयुर्वेद के अनुसार आरोग्यता प्रदान करने वाले अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक नीम के पौधों का रोपण किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. मंजू चौहान , शाहिमा, रविंद्र, उमेश, कुमारी प्रीति, ज्योतिका ,समरीन , रजनी, खुशी, ईशा, गुंजन, प्रज्ञा, सफिया आदि मौजूद रहे।