HARIDWARUTTARAKHAND

आश्वासन के बाद हरदा का धरना समाप्त

हरिद्वार

तीन दिन से बहादराबाद थाने में चल रहा कांग्रेसियों का धरना डीएम और एसएसपी के आश्वासन के बाद देर रात समाप्त हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने से उठ गए। हरीश रावत ने दावा किया है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया है, कि जो भी गलत धाराएं मुकदमे में लगाई हुई है, उन्हें हटाया जाएगा। धरना समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने कहा कि 10 नवंबर तक यदि आश्वासन के मुताबिक काम नहीं हुआ तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करेंगे। इसका फैसला जल्द लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार एसएसपी के आवास या डीएम कार्यालय अथवा नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन करना है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेसी पांच साल लड़ने के लिए तैयार रहें। उधर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।