CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

145 ग्रामस सहित गिरफ्तार किया

हरिद्वार 

पुलिस विभाग द्वारा चला चरए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। लालढांग तिराहे के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाईक पर चरस सप्लाई करने जा रहे अनुज कुमार निवासी ग्राम सिकरोड़ा नवादा थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के कब्जे से 145 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बाईक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के कई मुकद्मे दर्ज है। पुलिस टीम मे एसआई राखी रावत, एसआई शशि भूषण जोशी, कांस्टेबल अजय बिष्ट व धर्मेन्द्र शामिल रहे।