चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार
कनखल पुलिस ने एक बाइक चोर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने क्षेत्र से चोरी की गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल र्र्र्र्प्र्र्र्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि अशोक कुमार पुत्र राम पाल निवासी हिम्मतपुर नगर पेपर मिल रोड नजीरपुरा कोतवाली देहात सहारनपुर ने तहरीर देते हुए शिकायत की थी कि शंकराचार्य चौक के पास से अज्ञात द्वारा उसकी बाइक चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोर की शिनाख्त करते हुए तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले को क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाये शनि चौक मातृ सदन जगजीतपुर कनखल के पास से आरोपी को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फरमान पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी मोहल्ला फूलबाग निवासी थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

