HARIDWARUTTARAKHAND

डीपी यादव ने शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे और कनखल स्थित जगद् गुरु आश्रम में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पार्टी आगामी सभी चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। गुजरात के मोरबी में हुए झूला पुल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए डीपी यादव ने कहा कि पुल दुघर्टना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर डीके त्यागी, रमाकांत शुक्ला, अरविंद कुमार, रामकृष्ण वाजपेयी आदि मौजूद रहे।