HARIDWARUTTARAKHAND

प्रमोशन को लेकर एएनएम ने किया सीएमओ का घेराव

हरिद्वार

उत्तराखंड मातृ एवं शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय में घेराव किया। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ऊपर से आदेश के बाद भी मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से एएनएम के प्रमोशन नहीं किए जा रहे हैं। ना ही उनका वेतन जारी किया जा रहा है।
उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुमार खगेन्द्र ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। जनपद में एएनएम और प्रमोशन का कार्य डीजी हेल्थ से संबंधित है वेतन एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रत्येक जगह प्रमोशन हो चुके हैं। लेकिन हरिद्वार में प्रमोशन न होना निंदनीय है। महिला स्वास्थ्य कर्मी से उनका पद महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक परिवर्तित किया जाना है। प्रमोशन क्यों नहीं हो पा रहे हैं यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2018 के बाद प्रमोशन नहीं किए गए डीजी हेल्थ और सचिव ने भी प्रमोशन के आदेश दे दिए थे लेकिन हरिद्वार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश क्यों नहीं बनाए। जिले में एएनएम 37 हैं। दो माह का वेतन नहीं मिला था। एनसीडी, वाहन भत्ता, प्रमोशन भी शामिल है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष देहरादून भारती जोशी, जिलाध्यक्ष पुष्पा सैनी, जिला मंत्री निमिषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रेनू, संगीता, शैली, प्रीति गोला, अंजू यादव, उमा त्यागी, मधु, अमरजीत कौर, रुचि, पूनम वर्मा, सुमन आदि मौजूद थे।