12 वारंटी गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने गुरुवार रात एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की 5 टीमों ने प्रदीप पुत्र धर्मपाल निवासी अकबरपुर ऊद, धनीराम पुत्र राजकुमार निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी, प्रदीप पुत्र फतेह निवासी महाराजपुर खुर्द, जुगेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह निवासी महाराजपुर कला, बुद्द सिंह पुत्र सूरजा निवासी बहादरपुर खादर, शेर सिंह पुत्र सुजाना निवासी अकबरपुर ऊद, अरविन्द पुत्र संतराम निवासी मखियाली कला, रविन्द्र पुत्र सन्तू निवासी मखियाली कला, कुलवीर पुत्र पवन सिंह निवासी मौहम्मदपुर बुजुर्ग, नहार सिंह पुत्र भगरू निवासी मौ हम्मदपुर बुजुर्ग, महिपाल पुत्र भगरू निवासी मौहम्मद पुर बुजुर्ग, शादिक पुत्र दिलशाद निवासी नगला कोयल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 12 वारंटियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

