HARIDWARUTTARAKHAND

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

हरिद्वार

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास किये जा रहे है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि ब्रहा्रपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की शताब्दी एक्सप्रेस टेªन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। सूचना पर जीआपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास किये। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये हैं।