HARIDWARUTTARAKHAND

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाईः डा. पालीवाल

हरिद्वार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर हमने 22 वर्षों में क्या खोया क्या पाया पर यह विचार गोष्ठी का आयोजन महानगर अध्यक्ष कार्यालय पर किया गया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहली निर्वाचित सरकार कांग्रेस की रही इसमें स्व. नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 5 वर्षों में विकास की गंगा बहाई। उन्होंने 05 वर्षों में पूरे उत्तराखंड में सिडकुल के माध्यम से हजारों फैक्ट्रियां लगाकर उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का कार्य किया। यह कांग्रेस का विकास रहा जो आज भी उन्ही कारखानो के माध्यम से जारी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में सड़कों व पुलों का कार्य कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुआ जो कि केंद्र से नियुक्त ठेकेदार द्वारा भाग जाने तथा केंद्र द्वारा पैसा ना देने के कारण गति ना पकड़ सका, जो अब जाकर पूरा हुआ। परंतु भाजपा ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो उत्तराखंड के विकास की किरण कहीं नजर आती हो। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान, प्रदेश महासचिव नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड विकास चौपट हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में हो रही लीपापोती मुख्य है। प्रत्येक महिला उत्पीड़न के पीछे किसी न किसी भाजपा पदाधिकारी का हाथ होता है आंकड़े बताते हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, प्रदेश सचिव बी एस तेजियान, पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि आज भाजपा राज में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रतिदिन रिश्वत लेते अधिकारी/कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। भाजपा का शासन प्रशासन बेलगाम हो गया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं वह कुछ समय बाद पुनः वापस अपनी सीट पर बैठे दिख रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण भ्रष्टाचार का और क्या हो सकता है। कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, पूर्व सभासद संजय शर्मा, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, पार्षद सोहेल अख्तर, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, जिला महासचिव दिनेश पुंडीर, पार्षद शहिबुद्दीन, इं आकाश बिरला, शुभम जोशी, नवेज अंसारी, सुनील कुमार अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, सीपी सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, हरद्वारी लाल, दिव्यांश अग्रवाल, बृजमोहन बड्थवाल, अशोक उपाध्याय, रईस अब्बासी, मुशर्रत आजम, विरेंद्र भारद्वाज, जगदीश प्रसाद, महेंद्र गुप्ता, सतीश दुबे, राजेश चौहान, अजय दास महाराज, अभिषेक कुमार, मोहन राणा, योगेंद्र राणा, राजेंद्र श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, विजय पटेल, सत्येंद्र वर्मा, सत्यपाल शास्त्री, जितेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, लव चौहान, महबूब खान, अमन अंसारी, ओम प्रकाश शर्मा, हरजीत सिंह, नीटू कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।