HARIDWAR

मंच ने बैकलॉग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने की मांग

विकासनगर

बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने की है। इसके लिए मंच जल्द ही उत्तराखंड में एकता यात्रा निकालने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बात की जानकारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने दी है। रविवार को लक्ष्मणपुर स्थित मंच के कैंप कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में बैकलॉक के हजारों पद रिक्त हैं। प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार इन बैकलॉग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि सरकार बैकलॉग के पदों को समाप्त करने की साजिश कर रही है। अब तक की प्रदेश सरकारों ने सिर्फ मुख्यमंत्री में बदलने की प्रतियोगिता शुरू कर रखी है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में दो मुख्यमंत्री दिए तो भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री देकर बढ़त हासिल कर ली है। कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जगाने के लिए भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच पौड़ी जिले वयोवृद्ध समाज सेवक हीरालाल टमटा के नेतृत्व में 22 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में एकता यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।