UTTARAKHAND

चोरी के स्कूटर सहित 3आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने स्कूटर चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकासनगर बाजार चौकी में दिनेश अग्रवाल पुत्र महेश चंद निवासी कल्याणपुर विकासनगर ने बारह जुलाई को स्कूटर चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि सायं के समय उन्होंने अपनी दुकान मदर डेयरी विकासनगर के बाहर स्कूटर पार्क किया। जब सुबह दुकान पर वापस आए तो स्कूटर गायब मिला। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुराने और जेल से रिहा हुए आरोपियों का सत्यापन किया। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को चोरी के स्कूटर के साथ नवदुर्गा मंदिर के समीप भोजवाला पुल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज पुत्र चमन सिंह निवासी विद्यापीठ मार्ग विकासनगर, प्रदीप धीमान पुत्र विद्यासागर निवासी ग्राम कंडोऊ थाना पुरोला ब्लॉक नौगांव जिला उत्तरकाशी व पंकज सिंह असवाल पुत्र दरम्यान सिंह निवासी ग्राम बगासू थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम किया। चौकी प्रभारी विकासनगर अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। टीम में कांस्टेबल कपिल रावत, सोहनलाल, मो. इकरार, एसाओजी कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व नवीन कोहल शामिल रहे।