UTTARAKHAND

निर्धारित समय पर की जाए कर्मचारियों की डीपीसी: मोर्चा

विकासनगर

प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों की डीपीसी कराए जाने की मांग जन संघर्ष मोर्चा ने की है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा समय पर नहीं कराई जा रही है, जिससे कर्मचारियों की कार्यशैली भी प्रभावित भी हो रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। अस्पताल रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि समय पर डीपीसी नहीं होने से कर्मचारियों की वरिष्ठता पिछडऩे के साथ ही उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। इसका प्रभाव कर्मचारियों के मनोबल पर पड़ रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और तकनीकी खामियों के चलते समय रिक्तियों के सापेक्ष डीपीसी केलेंडर जारी नहीं होने से साल दर साल कर्मचारियों की वरिष्ठता पिछड़ती जा रही है। इसके चलते कई कर्मचारी पदोन्नति का लाभ लिए बगैर ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित योग्यता रखे वाले कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ जरूर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा इस मामले को लेकर जल्द ही शासन में दस्तक देगा। पत्रकार वार्ता में ओपी राणा, भीम सिंह बिष्ट मौजूद रहे।