सिडकुल से चार सट्टा खाईबाड़ गिरफ्तार
हरिद्वार
सिडकुल थाना पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान सूचना पर सार्वजनिक स्थल पर सट्टे की खाईबाड़ी करते चार सट्आ खाईबाड़ो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल एसओ प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रो से सार्वजनिक स्थलों पर सट्टे की खाईबाड़ी करते चार सट्टा खाईबाड़ो को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने आरोपियों से कुल करीब चार हजार की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गौरव पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम दातियाना थाना रामपुर तिराह जिला मुजफ्फरनगर हाल रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, दीपेश पुत्र जयचन्द निवासी बैराखडा थाना स्योहारा जिला बिजनौर हाल रावली महदूद थाना सिडकुल, गौरव पुत्र करणवीर निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार और विजय पुत्र रामजीत निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

