HARIDWARUTTARAKHAND

ज्वालापुर से जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी व हजारों की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते पांच जुआरियों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने ताश की गढ्ढी और 21, 500 रूपये की नगदी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी अंबेडकर नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, मनोज गुप्ता पुत्र स्व. प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी सोंधी नर्सिंग होम वाली गली आर्य नगर चौक ज्वालापुर हरिद्वार, कुलदीप सिंह पुत्र स्व. शिवनाथ सिंह निवासी केशवपुरम गजीतपुर कनखल जनपद हरिद्वार, रियाज पुत्र इस्लाम निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार और विनोद काला पुत्र बंशीधर निवासी राजा गार्डन कनखल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।