HARIDWARUTTARAKHAND

चंडी पुल के नीचे लगी झोपड़ी में आग

हरिद्वार

श्यामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में एक झोपड़ी में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और अन्य झोपड़ियों को भी आग लगने से बचा लिया गया। फायर स्टेशन मायापुर एसओ पीएस राणा ने बताया कि बीती रात चंडी पुल के नीचे बस्ती में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर फायर स्टेशन मायापुर से दो गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां पर एक झोपड़ी में आग लगी थी। दकमल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी आग लगने से बचा लिया गया। आग शॉर्ट सार्किट के चलते सोमपाल पुत्र ओमप्रकाश की झोपड़ी में आग लगी थी। जिसको मौजूद लोगों समेत आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग को फैलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। समय रहते दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आसपास की अन्य झोपड़ियों को आग की भेट चढ़ने से बचा लिया गया। आग की घटना में झोपड़ी में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। गयी है।