पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण दिया
हरिद्वार।
नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ग्लोबल इंटरफेथ-वाश एलायंस एवं नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिवालिक नगर नगर पालिका परिसर में हुए प्रशिक्षण में पर्यावरण मित्रों को क्षेत्र की स्वच्छता के साथ-साथ अपनी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र न सिर्फ नगर पालिका में वरन पूरे देश की उन्नति व प्रगति में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र व समाज की की गयी सेवाएं ना सिर्फ उल्लेखनीय हैं बल्कि प्रशंसनीय भी हैं। पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण के साथ ही बहुउपयोगी बैग, पानी की बोतल, दस्ताने, जैकेट आदि बहुत उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान की गयी।

